कोटगेट: नींद में सो रहे चाचा को भतीजे ने किया मारने का प्रयास,रस्सी से गला घोटने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नींद में सो रहे चाचा पर भतीजे द्वारा रस्सी से गला घोंटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में बान्द्रा बास निवासी राजु खां ने अपने भतीजे शारूख खान पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 फरवरी की शाम को 6 बजे के आसपास घर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया किव ह अपने कमरे में अचेत निन्द्रा में सो रहा था। इस दौरान आरोपित जो कि उसका भतीजा है। एक मोटी रस्सी लेकर आया और मेरे गले में डालकर फंदा कसने लगा। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान वह जग गया। प्रार्थी ने बताया कि रस्सी की रगड़ से उसके निशान बन गए और आवाज कई देर तक बंद होगयी। जिसके बाद उसका भाई इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!