राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फरवरी महीने के पहले ही दिन गैस के दामों में कटौती की गयी है। जिसके उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इससे पहले लोगों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गये हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती हुई है। इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बदलाव के बाद आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था।
