पीबीएम अधीक्षक के रूम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन,सुनाई खरी-खरी,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीबीएम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर आज कांग्रेस ने पीबीएम अधीक्षक का घेराव किया और प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। जिसमें सख्त लहजे में मांग की गई है कि अगर समय रहते इन मांत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इसके लिए सड़कों पर उतरेगी। बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम अधीक्षक के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की

। इस दौरान कई मर्तबा माहौल गर्म भी हो गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पीबीएम की व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। वहीं दूसरी और चोर बेखौफ होकर वारदातों को अजंाम दे रहे है। दवाईयां मिल नहीं रही है। जांच के नाम पर मरीजों को कई दिनों तक चक्कर निकलवाएं जा रहे हैं। मंाग की गई है जल्द से जल्द व्यवस्था को सुधारा जावे अन्यथा इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,पूर्व यूआईटी चैयरमेन मकसूद अहमद,देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकणा,कांग्रेस नेता आंनद ङ्क्षसह सोढ़ा,प्रहलाद सिंह मार्शल सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!