श्रीकोलायत के कार्यकर्ताओं का इंतजार के साथ बढ़ा असमंजस,आखिर कब होगी घोषणा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा में संगठन के चुनाव जारी है। जिसे संगठन पर्व का नाम दिया गया है। बीते दिनों प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक से खबरें निकलकर सामने आयी है कि जब मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं होगी तब तक जिला अध्यक्ष की घोषणा नहीं की जाएगी। जिसके बाद प्रदेश भाजपा एक्टिव हुई और जिलों के प्रभारियों को जल्द से जल्द घोषणा के निर्देश दिए गए।

 

जिसका अब असर भी हुआ है। आज बीकानेर देहात भाजपा ने चार मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें दो श्रीडूंगरगढ़,एक खाजूवाला और एक लूणकरणसर का मंडल शामिल है। देहात में 27 मंडल में से 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गयी है। नोखा,श्रीडूंगरगढ़,खाजूवाला और लूणकरणसर के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है लेकिन श्रीकोलायत जहां से अंशुमान  भाटी विधायक है,उनके क्षेत्र के सात मंडलों मे से एक भी मंडल अध्यक्ष की घोषणा अब तक नहीं हुई है।

ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर केवल कोलायत के मंडल अध्यक्षों की घोषणा रोकने के पीछे कारण क्या है। इसको लेकर कई तरह की बातें राजनीति गलियारों में तैरनी शुरू हो चुकी है।

श्रीकोलायत के भाजपा कार्यकर्ता भी असमंजस में है कि आखिर केवल श्रीकोलायत को ही बाकी क्यों रखा गया है। कार्यकर्ताओं में असमजंस बढ़ रहा है कि आखिर हमारा नम्बर कब आएगा। राजनीति के जानकारों की माने तो इसके लिए संगठन में कई तरह की चर्चाएं हो चुकी है और आने वाले 2-3 दिनों में शेष बचे मंडलों की घोषणा हो जाएगी क्योंकि बिना मंडल अध्यक्ष के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होनी है।
बता दे कि पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज नेता देवीङ्क्षसह भाटी ने बीते दिनों एक मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में इस बात को पुरजोर तरीके से उठाया था कि संगठन के पदों पर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!