अधिकारियों पर कलक्टर ने किए वार,बरसाए गुब्बारे,देखें वीडियो

 

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में अलसुबह से रंगो का पर्व जारी है। चौक-चौक और गली मोहल्लों में रंग ही रंग दिखाई दे रहा है। रंगो से सराबोर रसिये आंनद ले रहे हैं। नत्थुसर गेट से मोहता चौक तक आनंद लेने वालों की संख्या हजारों में है। जिसके चलते लगातार जाम की स्थिति बनी हुई हे। नत्थुसर गेट के बाहर शाम 4 बजे तणी तोडऩे का कार्य्रकम होगा। वहीं सुबह कलक्टर आवास पर कलक्टर ने अधिकारियों,पत्रकारों के साथ होली खेली। इस दौरान कलक्टर ने जमकर अधिकारियों,पत्रकारों पर गुब्बारों से वार किए। कलक्टर ने अधिकारियों,पत्रकारों और शहर के गणमान्य लोगों को तिलक लगाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी शहर में वर्षो से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए एक-दूसरे से प्रेम पूर्वक होली खेली गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!