राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। धुलण्डी के दिन में गर्मी पड़ती रही तो रात होते-होते तेज ठंडी हवाएं चली। जिसके चलते मौसम सर्द हो गया। राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश-ओलावृष्टि हुई। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहा। मौसम के इस बदलाव से अधिकांश शहरों का तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जयपुर सहित 12 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज बीकनेर,गंगानगर,हनुमानगढ़,चुरू,झुझुनूं,सीकर,अलवर,दौसा,अजमेर,भरतपुर,धौलपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!