सीएम भजनलाल का बीकानेर दौरा निरस्त

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर की गजनेर लिफ्ट में स्प्रिंकलर प्रोजेक्ट पूरा होने के कारण 21 जून को सीएम को उद्घाटन के लिए बुलाया गया था। प्रशाासन ने पूरी तैयारी भी कर ली थी मगर सीएम 20-21 को जैसलमेर में है। जैसलमेर से सीधे जयपुर जाएंगे। इसलिए बीकानेर का कार्यक्रम निरस्त हो गया। मगर अब सवाल लिफ्ट के उदघाटन पर है।
दरअसल पानी बचाने के लिए इंदिरा गांधी नहर की सभी प्रमुख 6 लिफ्टों के लिए स्प्रिंकलर से सिंचाई कराने की योजना का प्रोजेक्ट बना था। पहले वो केन्द्र से मंजूर हुआ बाद में केन्द्र नही उसे निरस्त कर दिया। फिर धीरे-धीरे राजस्थान सरकार ने पैसा देना शुरू किया।

 

2008 में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत तत्कालीन सीएम वसुंधराराजे ने की थी। उसके बाद सरकार ने पैसा दिया तो काम धीरे-धीरे बढ रहा है। अब गजनेर लिफ्ट में स्प्रिंकलर का काम पूरा हो गया। इसलिए अब इसका उदघाटन होना प्रस्तावित है। क्योंकि वंदे गंगा अभियान चल रहा था। इसलिए सीएम को बुलाया गया था मगर कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। अब उद्घाटन भी रुक गया। आईजीएनपी के एडीशनल चीफ इंजीनियर का कहना है कि आने वाले समय में फिर समय लेने की कोशिश करेंगे तब उद्घाटन होगा। उधर प्रशासन ने सीएम के आने से पहले की तैयारियों में लाखों रुपए खर्च कर दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!