राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर बीकानेर में कथित वीडियो और ऑडियों का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इसको लेकर एक पक्ष माफी की मांग पर अड़ा हुआ है। युवा कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भंवर कूकणा ने एक अप्रैल को जिला मुख्यालय पर बड़े प्रदर्शन का एलान किया हे। वहीं इससे पहले ही 30 मार्च को बीकानेर शहर से कांग्रेस के नेता और डूडी कैंप में एक अहम किरदार निभाने वाले आनंद जोशी ने अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है ।

 

जोशी ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नेताजी स्व. डूडी साहब और डॉ. बीडी कल्ला, मदन गोपाल के खिलाफ अभद्रा भाषा का प्रयोग कर रहे है जो कि सहन योग्य नहंीं है। ऐसे में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल को जोशी ने अपना इस्तीफा दिया है। बता दे कि इससे पूर्व आंनद जोशी लगातार की शहर कांग्रेस कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहें है और मुखर होकर हमेशा से बोलने वालों में जोशी की पहचान नहीं है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!