सदस्यता अभियान में शहर भाजपा अपर हैंड लेकिन राजस्थान पिछड़ा,प्रदेश प्रभारी हुए नाराज

राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। इसी बीच शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने प्रदेश कार्यालय में बैठक ली। जिसमें प्रदेश प्रभारी ने राजस्थान भाजपा की सदस्यता को लेकर चल रही सुस्त चाल पर नाराजगी जताई। प्रभारी ने कहा कि धीमी गति के चलते अब तक राजस्थान लक्ष्य के पास भी नहीं पहुंच पाया हे।

 

प्रभारी ने कहा कि जो भी जिला अध्यक्ष लक्ष्य की प्राप्ति कर लेेंगे उन्हें निश्चित ही पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं सुस्त चाल से चलने वाले अध्यक्षों का आराम भी दिया जा सकता है। प्रभारी ने जिला अध्यक्षों को नसीहत भी दी कि बूथ व मंडल अध्यक्षों के लिए किसी का भी दबाव नहंी मानना है। ऐसे में अगर सीएम का भी फोन आ जाए तो मना कर देना। जिसके बाद माना जा रहा है कि संगठन के मूल कार्यकर्ता व सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही इस पद पर जगह मिल पााएगी।

 

राजस्थान को करीब सवा करोड़ सदस्तय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें से अभी तक केवल 78 लाख ही सदस्य बन पाए है। ऐसे में करीब 47 लाख सदस्य और बनाने है। इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी ने धीमी गति बताते हुए नसीहत दी थी।

 

इस सम्बंध में बीकानेर शहर के सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने बताया कि बीकानेर शहर में पूर्व व पश्चिम विधानसभा में मिलाकर 391 बूथ है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 200 का लक्ष्य दिया था। जिसे शहर जिला भाजपा ने पुरा कर लिया है। चौधरी ने बताया कि बीकानेर शहर में भाजपा ने अब तक करीब 1 लाख 18 हजार सदस्य बना दिए है। जो कि लक्ष्य से काफी आगे है। चौधरी ने बताया कि संगठन की रीति नीति के तहत ये सभी सदस्य बनाए गए है। जिसमें सभी मोर्चा और सदस्यों का योगदान रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!