ठग है सक्रिय: एपीके फाइल भेजी और व्यक्ति के साथ की धोखाधड़ी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते जमान में साइबर ठग सक्रिय है। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है जो कि साइबर ठगी से जुड़ी है। इसी बीच बज्जु पुलिस थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लक्ष्मी विहार कॉलोनी बीकानेर में रहने वाले अवधेश शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 नवम्बर की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके फोन पर एपीके फाइल भेजी। प्रार्थी ने अज्ञात आरोपित की भेजी एपीके फाइल को जैसे ही इंस्टाल किया तो प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!