HTML tutorial

5 लाख रूपए नहीं देने पर धारदार हथियारों से हत्या करने का आरोप-Bikaner News 




Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पांच लाख रूपए नहीं देने पर धारदार हथियारों से हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में अशोक नगर निवासी विक्रम कड़वा ने 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना अशोक नगर जी ब्लॉक में 17 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि बोलेरो गाड़ी लेकर कुछ लोग उसके घर आए। आरोपियों ने घर पर आकर 5 लाख रूपए मांगे। जब पांच लाख रूपए नहीं दिए तो आरोपियों ने रोड़,बर्छी,कुल्हाड़ी से उसके व उसकी मां पर हमला कर दिया। जिसमें दोनो गंभीर घायल हो गए। देानो को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी माँ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!