Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी दस्तावेजों से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में चक विजयङ्क्षसहपुरा निवासी चन्द्रकला विश्नोई ने दिनेश कुमार रूपेला,महावीर पारीक,मदन ङ्क्षसह,सोमनाथ,गिरीश व्यास व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कोलायत में 12 फरवरी 2025 से 2 अप्रैल 2025 के बीच की हे। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर अपराधिक षडय़ंत्र रचते हुए कुटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा बनवा लिया। जिसके बाद उसे असली के रूप में उपयोग करते हुए प्रार्थिया के साथ लाखों की धोखाधड़ी की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उससे 17 लाख 50 हजार रूपए हड़पकर फर्जी बैयनामा करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment