राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल से सावो का सीजन शुरू हो रहा है। तेजी से बदलता ट्रेंड शादियों के खर्चो में भी बढ़ोतरी कर रहा है। अब सात फेरो का समारोह लगातार महंगा होता जा रहा है। करीब 25 फीसदी तक यह खर्चा बढ़ गया है। वेडिंग सीजन को लेकर शादी वाले परिवारों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर खान-पान और सजावट महंगी होने के बाद भी शादियों की तैयारियां और रौनक बरकरार है।
खर्च घटाने के लिए लोग मेहमानों की लिस्ट और मेन्यू में थोड़ी कटौती जरूर कर रहे हैं। मध्यम वर्ग से लेकर एलीट क्लास के लोग भी अपने-अपने बजट के अनुसार डेस्टिनेशन चुन रहे है और शादी को भव्य बनाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट का सहारा ले रहे हैं। इसके बाद खान-पान, सोशल मीडिया, पहनावे, संगीत पर सबसे ज्यादा खर्चा किया जा रहा है। देवउठनी एकादशी से शुरू हो रहे सीजन में शादी के कुल 59 मुहुर्त है।
अब शादियों में सेल्फी से लेकर सोशल मीडिया रील तक का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं दूल्हा दूल्हन भी इसको लेकर खासे एक्टिव रहते हैं। जिसके वर और वधू दोनो पक्षों के खर्चो में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन शादी है तो खर्चा लगने की धारणा के चलते यह सब कुछ होता ही है या यूं कहें कि समय की जरूरत बनता जा रहा है।
Leave a Comment