राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉडी बिल्डिंग संघ ने बीकानेर के अरूण व्यास को संयोजक बनाया है। लंबे समय से निष्क्रय चल रही राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ की एडहॉक कमेटी का पुनर्गठन हुआ है और इस बार कंवीनर(संयोजक) की जिम्मेदारी बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अरुण व्यास को मिली है। नई कमेटी को 3 महीने में चुनाव कराने होंगे। इस सम्बंध में पूर्व में घोषित एडहॉक कमेट को भंग कर दिया गया है।

 

बता दें कि 10 सितंबर 2025 को तीन माह के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। जिन पर तीन महीने में चुनाव करवाने की जिम्मेवारी दी गयी थी लेकिन निष्क्रयता के चलते कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पायी। जिसके चलते अब नई कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें बीकानेर के अरूण व्यास को पांच सदस्य कमेटी का संयोजक बनाया गया है।
बता दें कि यह दूसरी बार है, जब एडहॉक कमेटी का विस्तार किया गया है। गौरतलब है कि कमेटी का कार्यकाल 12 सितंबर को पूरा हो चुका था एवं पूर्व की कमेटी द्वारा तय समय पर कोई कार्यवाही नहीं करने पर नई कमेटी नियुक्त की गयी है।

सहकारिता रजिस्ट्रार ने जारी किए आदेश
राजस्थान के सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने आदेश जारी कर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ की तदर्थ कार्यकारी समिति का पुनर्गठन किया है। यह निर्णय राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम, 2005 की धारा 24(1) (क) के तहत लिया गया है, ताकि एसोसिएशन के चुनाव तीन माह में सम्पन्न हो ।

पूर्व समिति का कार्यकाल समाप्त होने और निर्धारित समय में चुनाव न हो पाने के कारण इस कमेटी को आगामी तीन माह के लिए नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, पुनर्गठित समिति को आगामी तीन महीने के भीतर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपनियमों के अनुसार नई कार्यकारी समिति के चुनाव कराने होंगे।

इन्हें किया गया कमेटी में शामिल- बीकानेर के अरूण व्यास को कमेटी का संयोजक बनाया गया है इसके साथ ही प्रस्सन तेजी (सचिव जोधपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम ) सदस्य, राकेश स्वामी (अध्यक्ष चूरू जिला बॉडी बिल्डिंग संगम ) सदस्य, मुरली मनोहर किराडू (कोषाध्यक्ष जिला बॉडी बिल्डिंग संघ बीकानेर ) सदस्य, पवन पुनिया (कोषाध्यक्ष जिला बॉडी बिल्डिंग संघ चूरू ) को शामिल किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!