chandra grahan live राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत सहित दुनिया के कई देशों में चन्द्रग्रहण शुरू हो गया है। रात दस बजे के कुछ मिनटों पहले शुरू हुए चन्द्रग्रहण का असर सर्वप्रथम भारत में तमिलनाडू में देखा गया। यह चन्द्रग्रहण साल का दूसरा और अंतिम चन्द्रग्रहण है। इसे देश के किसी भी हिस्से में देखा जा सकता है। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है।
चन्द्रग्रहण करीब 3 घंटे मिनट तक चलेगा और 82 मिनट तक पूर्ण चन्द्रग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है। करीब सात सालों के अंतराम के बाद पहली बार है जब ग्रहण भारत सहित कई देशों में देखा जा रहा है।
इसे सीधे आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। हालांकि, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने पर इसे साफ देखा सकते हैं। इस बार चन्द्रग्रहण को देखने के लिए भी टेक्नालॉजी के नए-नए तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है।