अगले तीन दिनों तक पूरे दिन खुलेंगे कैश काउंटर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार, रविवार सोमवार और को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 29 मार्च शनिवार, 30 मार्च रविवार और 31 मार्च सोमवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!