भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज,मेड़तिया बोले-दमनकारी नीति के आगे नहीं झुकूंगा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। यह मामला बीछवाल थानें में दर्ज किया गया हे। भाजपा नेता और पार्षद प्रतिनिधि भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस में काम में खलल पैदा कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। बता दे कि 22 अक्टूबर बीछवाल पुलिस चालान काट रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर थाना क्षेत्र और गलियों में चालान काटने को लेकर जमकर बहस हुई। गलियों में चालान काटने को लेकर विरोध और बहसबाजी के वीडियों भी वायरल हुआ था।

जाने क्या बोले डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया
मेड़तिया ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर में नशा रोकने का अभियान काफी समय से जारी है। मेड़तिया ने कहा कि सदर,बीछवाल क्षेत्र में सबसे ज्यादा नशा बिकता है। उस नशा तस्करों को रोकने के बजाय उन्हें शरण दी जा रही है और उस नशा रोको अभियान को बाधित करने के लिए थानाधिकारी महोदय ने विचलित होकर राज कार्य में बाधा का इस्तगासा पेश किया है। में पुलिस के दमनकारी नीति के आगे नहीं झुकूंगा और जनहित में मेरा आंदोलन जारी रखूंगा।ज्ञात रहे कि भगवान ङ्क्षसह मेड़तिया और उनके साथ लगातार नशे के खिलाफ व्यापाक रूप से अभियान चल रहा है। जिसके चलते बीकानेर में कई बड़ी कार्रवाई भी बीते दिनों में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!