


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 30 मार्च की सुबह की है। इस सम्बंध में नापासर के रहने वाले श्यामसुंदर विश्नोई ने का चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा विकास व उसके साथ मुकेश बाइक पर जा रहे थे। इस दोरान कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट केआधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।