राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली का त्यौंहार खत्म होने के साथ ही भाजपा उपचुनाव को लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। खींवसर के गढ़ में सेंधमारी के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा की मौजूदगी में एक दर्जन नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष,यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,पंचायत समिति के सदस्य,पार्षद शामिल है। भाजपा इस बार बेनीवाल के गढ़ में सेंधमारी करने में जुटी है। इसी कड़ी में इन नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया है। जिनमें दो बार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखबीर चौधरी के साथ कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिनमें लादू राम गुर्जर, मनमोहन चौधरी, विजेन्द्र बसवाना,भीम सिंह गौड़, तेजराम चौधरी, श्रवण चौधरी, अमृता राम, आदु राम मेघा ने भी बीजेपी ज्वॉइन की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!