राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में कानपुरा बस्ती निवासी बाबुलाल सुथार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 3 अप्रैल को रात 11 बजे से 4 अप्रैल की सुबह 4 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर 500 के नोट करीब 85 हजार के साथ ही 10-20 के नोट करीब 500-700 रूपए के साथ-साथ चांदी के आभूषण करीब 400 ग्राम, सोने के आभूषण 30-35 ग्राम के चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!