राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बहन द्वारा सग्गे भाई पर गहने हड़पने का आरोप लगाया है। मामला हनुमानगढ़ के गोलूवाला से जुड़ा है। जहां पर एक महिला ने अपने भाई पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है । परिवादिया रमनदीप कौर ने अपने भाई संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट के अनुसार करीब चार माह पहले वह अपने पति के साथ पीहर खूनीचक सिंहपुरा आई थी। उसके भाई संदीप सिंह ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि ढाणियों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए ससुराल से मिले जेवर उसके पास सुरक्षित रख दिए जाएं। रमनदीप कौर ने भाई की बातों पर भरोसा कर अपने सोने-चांदी के आभूषण उसे सौंप दिए।
जब रमनदीप कौर अपने जेवर लेने पहुंची, तो संदीप सिंह ने पहले उन्हें बैंक लॉकर में होने की बात कहकर टाल दिया। दोबारा मांगने पर उसने बताया कि पैसों की जरूरत के चलते उसने जेवर गिरवी रख दिए हैं और जल्द ही वापस दिला देगा।
रमनदीप कौर अपने पति और अन्य परिजनों के साथ फिर से जेवर लेने पहुंचीं, तो आरोपी भाई ने साफ तौर पर कह दिया कि उसने सभी आभूषण बेच दिए हैं। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि उसने जेवर हड़प लिए हैं और अब जो करना है कर लें। परिवादिया के अनुसार, संदीप सिंह ने करीब 10 तोला सोने के आभूषणों के अलावा चांदी के जेवर भी हड़प लिए हैं।




