पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई गई दो रूपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लेकिन….-breaking news

breaking news राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोमवार का दिन बेहद निराशा से भरा शुरू हुआ। सोमवार को पहले तो शेयर बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया।
जिसके चलते भारतीय बाजार पर गहरा असर देखा गया। दोपहर होते-होते पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी बड़ी घोषणा की। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। पेट्रोलिय मंत्री हरदीप पुरी ने एलान किया गया घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है। नए दाम कल 8 अप्रैल मंगलवार से लागू होंगे। वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ड्यूटी को कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अगर आगे भी कच्चे तेल के दाम घटे रहे तो पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।
पेट्रोलियम मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है ये तेल कंपनियों को अपनी कमाई में से देनी होगी। कंपनियां इसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके आम लोगों से नहीं वसूलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!