राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते करीब एक महीने से बीकानेर में लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार मिल रहे धमकी भरे संदेश ने पुलिस के साथ-साथ एजेंसियो ंकी नींद उड़ा रखी है। ऐसी ही धमकी आज सोमवार को फिर सामने आयी है। बीकानेर में बीते एक महीने में कोर्ट परिसर को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में एकबारगी अफरा तफरी मच गयी।

 

एतिहात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है और सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फायर बिग्रेड़ की टीम को भी सूचना दी गयी है। बता दे कि बीते एक महीने में बीकानेर में करीब आधा दर्जन बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। जिनमें कोर्ट परिसर और मुख्य हैड पोस्ट ऑफिस शामिल है।
बता दे कि आज सोमवार 13 अप्रैल से ही कोर्ट का समय गर्मियों के चलते बदला गया था और बदले हुए समय के पहले ही दिन बम की धमकी से अफरातफरी मच गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!