You are currently viewing बॉलीवुड़ एक्टर पर चाकू से हमला,अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड़ एक्टर पर चाकू से हमला,अस्पताल में भर्ती

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बालीवुड़ के एक्टर पर चाकू से हमला करने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद बालीवुड़ एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हमला सैफ अली खान पर हुआ है।
आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू मारने की कोशिश की है। इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसा था। इसी दौरान उसका सामना सैफ अली खान से हो गया। इस हमले में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान घायल हो गए हैं। घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।