राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक बोलेरो गाड़ी का टायर फट जाने से एक की मौत हो जाने और पांच के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के झंझेऊ गोशाला के पास 6 अप्रैल की सुबह की है। इस सम्बंध में मेघङ्क्षसह ने बोलेरो आरजे-21 के चालक उम्मेद ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि बोलेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई

। जिसके चलते बोलेेरो गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलटा खा गयी। बोलेरो के पलट जाने से गाड़ी में सवार लोग चोटिल हो गए। जिसके बाद गाड़ी में सवार प्रेमसिंह की मौत हो गयी। वहीं पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पातल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज किया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जंाच शुँरू कर दी है ।



