राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क पर दौड़ रही बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। धटना डंडी से रावला रोड़ पर 4 डीकेडी की है। जहां पर सड़क पर जा रही गाड़ी में अचानक से आग लग गयी। आग लगते ही गाड़ी में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया और तुरंत प्रभाव से नीचे उतरकर अपनी जान बचायी।
गनीमत रही कि समय रहते आग का पता चल गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में गाड़ी धू-धू कर जलती हुई दिखाई दे रही हे। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग का बताया जा रहा है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों के छतरगढ़ पुलिस ेको इस सम्बंध में सूचित किया।