राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में युवक-युवती के शव मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में जीवनदेसर के पास नहर की है। जहां पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक दूसरे से बंधे हुए थे।

 

प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को ही इस घटना का कारण बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान विक्रम और निकिता के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा हैं और 29 मार्च को घर से लापता हो गए थे। बुधवार शाम को उनके शव जीवनदेसर के पास स्थित नहर में बहते हुए मिले।

 

पुलिस के अनुसार- बुधवार शाम को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नहर में एक युवक और युवती का शव पानी के साथ बहकर आ रहा है। सूचना मिलते ही घमूड़वाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। शवों के पास से बरामद हुए मोबाइल की सिम से पहचान हुई।

 

मोबाइल पानी में भीग जाने के बावजूद सिम से महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे पहचान आसान हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!