Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दुकान के आगे तीन लोगों के शव मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र की है। जहां पर एक दुकान के आगे एक बच्चे सहित तीन लोगों की डेडबॉडी सड़क पर पड़ी मिली है। शवों के पास एक पाउडर का भी पैकेट मिला है। आशंका है कि ये जहर है।


पुलिस को शक है कि ये परिवार के सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। डेडबॉडी शनिवार सुबह 6.30 बजे एक दुकान के बाहर मिली हैं। शवों की जानकारी स्थानीय लोगों ने सेवर थाना पुलिस को दी थी। महिला, युवक और बच्चे का शव आसपास ही मिले हैं। जिस दुकान के बाहर ये बॉडी मिली हैं उनसे भी पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि रात 10.30 बजे तक यहां कुछ नहीं था। आशंका है देर रात ये लोग यहां आए थे। शवों के पास एक पॉलीथिन में पाउडर भी मिला है। ये जहर हो सकता है। फिलहाल एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है।



