राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता और तीन बच्चों के शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शनिवार रात को चुरू के सरदारशहर क्षेत्र की है। जहां पर बंधनाऊ दिखनादा गांव में यह शव मिले है। जिसके बाद पुरे गांव में शोक की लहर छा गयी। हर कोई अचंभित है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9 बजे मृतका का पति घर लौटा तो पत्नी और तीनों बच्चे नहीं दिखे। आसपास पूछताछ की, फिर भी कोई जानकारी नहीं मिली।
घर के पास खेत में बने छोटे तालाब की तरफ गया तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। पत्नी और बेटी का शव पानी में पड़ा था। पास ही बने टैंक (कुंड) में 2 बच्चों के शव पड़े थे। जिनमें जेठी और बेटी इशिका के शव खेत में बने तालाब में पड़े थे। इसके बाद पास ही के टैंक में बेटी आरुषि और बेटे संजय के शव भी मिले। एक साथ चार शव मिलने के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना हत्या या आत्महत्या की है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Leave a Comment