blood moon total lunar eclipse today राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल भारत सहित दुनिया के कई देशा में चन्द्रग्रहण देखा गया। साल के दूसरे और अङ्क्षतम चन्द्रग्रहण का असर करीब साढ़े तीन घंटे तक रहा। रात करीब दस बजे शुरू हुआ ग्रहण 1 बजकर 24 मिनट तक रहा।
दुनिया में इस बार चन्द्रग्रहण को खुली आंखो से तो कहीं टेलीस्कॉप लगाकर दिखाया गया। करीब 82 मिनट बाद देर रात 12 बजकर 22 मिनट के बाद पृथ्वी की छाया चांद से दूर हटी और चंद्रमा अपनी दूधिया सफेदी में चमकने लगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार था जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा गया।
भारत में तमिलनाडु से चंद्रग्रहण शुरू हुआ था। जहां सबसे पहले चन्द्रगहण देखा गया। चन्द्रग्रहण के दौरान अनेक स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान,भजन कीर्तिन किए गए और देवी-देवताओं को याद किया गया। वहीं अलसुबह होने के साथ ही घरों में सबसे पहले नहाने और साफ सफाई का क्रम चला।