देर रात को पाकिस्तान के तीन ठिकानों पर धमाके,जारी है पाकिस्तान की नापाक हरकत-India-Pakistan

India-Pakistan राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पाकिस्तान ने बीती रात को एक बार ड्रोन से अटैक का प्रयास किया। रात 8 बजे से 12 बजे तक लगातार पाकिस्तान की और से जम्मू कश्मीर,राजस्थान,पंजाब,गुजरात के अलग-अलग शहरों में ड्रोन से हमले का प्रयास किया। जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था हालांकि कुछ स्थानों पर ड्रोन के अटैक की सूचना भी मिल रही है। जिसके बाद देर रात को भारतीय सेना ने जवाब कार्रवाई की।

 

पाकिस्तान के तीन जगहों पर धमाकों की सूचना सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने रावलपिंडी,चकवाल,शोरकोट एयरबेस पर हमला किया है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार इन धमाकों में पाकिस्तानी एयरबेस को काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर सेना साऊथ ब्लॉक में आज सुबह प्रेस ब्रीफिंग करेगी। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। वहीं दूसरी और पाकिस्तान लगातार रातभर से ड्रोन से अटैक का प्रया कर रहा है। जिसको एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!