राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजनीतिक पार्टियों को मिले चंदे को लेकर आज एक रिपोर्ट जारी की गयी है। यह रिपोर्ट एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले। रिपोर्ट में बताया कि पार्टियों को चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से मिला है। भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96 प्रतिशत यानी 2211.69 करोड़ रुपए जबकि कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69 प्रतिशत यानी 1025.25 करोड़ रुपए खर्च किया। वहीं आप को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जबकि पार्टी ने उससे ज्यादा 34.09 करोड़ रुपए खर्च किए।
सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57 प्रतिशत हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43 प्रतिशत चंदा मिला है। चुनावी बॉन्ड से भाजपा को सबसे ज्यादा 1685.63 करोड़ रुपए मिले, जबकि कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपए और आप को 10.15 करोड़ रुपए मिले हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मई में इस चंदे को असंवैधानिक बताया था।
भाजपा को मिला बंपर चंदा,कुल चंदे का करीब 75 प्रतिशत मिला,आप ने चंदे ज्यादा किया खर्च,पढ़ें खबर
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment