Bjp Rajasthan एक वर्ष तक होंगे आयोजन
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर अटल स्मृति वर्ष प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसे पूरे वर्ष में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रदेश स्तरीय समिति में राज्यसभा के सदस्य घनश्याम तिवाड़ी को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।


वहीं चार सह-संयोजक बनाए गए है। जिसमें बीकानेर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बिहारलाल विश्नोई को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं अल्का मूदंड़ा, नारायण मीणा और आईदान सिंह भाटी को भी सह-सयोंजक बनाया गया है। वही प्रदेश मोर्चा स्तर पर भी एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक के तौर पर मोतीलाल मीणा को नियुक्त किया गया है।



