bjp news
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में चलाए जाने वाले अभियान को लेकर घोषणा की है। जिसको लेकर प्रदेश संयोजक के रूप में बीकानेर के नेता को जिम्मेवारी दी गयी है। शहर जिला प्रवक्ता मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सौगात -ए -मोदी कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसको लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने बीकानेर के रमजान अब्बासी को सौगात -ए -मोदी कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। बीकानेर के अब्बासी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। भाजपा नेताओं ने अब्बासी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।