राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक दिवसीय निजी प्रवास पर बीकानेर पहुंचे। जहां पर नाल एयरपोर्ट पर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया व शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत किया। स्वागत में विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, जिला महामंत्री महेश मुंड, नरेश नायक, जिला मंत्री सांगीलाल गहलोत, जितेंद्र राजीव,पवन महनोत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, मोती सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह भाटी आदि मौजूद रहें।
