बीकानेर: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा नेता किराडू ने दिया परिवाद,देखें वीडियो-Bikaner News


Bikaner News

बोले-विधायक की छवि को किया जा रहा है धूमिल
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में 1 करोड़ 43 लाख की लूट हुई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी लूट की वारदात के बाद सोशल मीडिया की एक पोस्ट से भाजपा नेता आग बबूला हो गए है। भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने एक सोशल मीडिया अकाउंट वार्ड पार्षद बीकानेर की आईडी के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। किराडू का कहना है कि इस आईडी के माध्यम से वर्तमान में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस से मांग की है कि इस आईडी के माध्यम से की गयी पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे हैंडल करने वाले को गिरफ्तार किया जावे। दरअसल वार्ड पार्षद बीकानेर की आईडी से एक पोस्ट किया गया था जिसमें लिखा गया था कि भाई साब के राज में 1 करोड़ 45 लाख का गबन। इसी को लेकर अब भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने आपति जताते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग की है।
इस सम्बंध में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि ऐसी पोस्ट को लेकर भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने शिकायत दी है। जिस पर जांच की जा रही है। वहीं किराडू ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राजकुमार किराड़ू ने बताया कि यह कार्य न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि समाज में भ्रम और असंतोष फैलाने की साजिश भी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त फर्जी फेसबुक आईडी की जाँच की जाए, इसके पीछे के व्यक्ति की पहचान कर उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही, इस प्रकार की अन्य फर्जी आईडी की भी पड़ताल की जाए और आपत्तिजनक पोस्ट्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

इस अवसर पर राजा किराडू ,हर्षवर्धन जोशी ,प्रकाश व्यास ,सरजू नारायण पुरोहित,गिरधर जोशी ,विजय सिंह सिकराली ,जितेन्द्र पारीक ,त्रिलोक नारायण पुरोहित , वीरेंद्र जोशी , राम चंद्र खिलेरी , भिया राम जोशी , ललित व्यास किशन किराडू भी उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर इस कृत्य की निंदा की और दोषियों को सजा दिलवाने की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!