महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध, मोदी सरकार में नारी को मिला सम्मान-बिहारीलाल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय में शहर व देहात की संयुक्त तैयारी बैठक आयोजित की गई। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर शहर अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ तथा भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर भी एक महिला आसीन है, जो भारत में बढ़ते महिला सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना है। सर्जिकल स्ट्राइक के समय अभियान का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखना भी नारी सम्मान के प्रति राष्ट्र की भावना को दर्शाता है।

 

बैठक में सुमन छाजेड़ ने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा प्रस्तावित है, जिसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं से देश की करोड़ों महिलाओं को सीधा लाभ मिला है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बैठक में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं तथा महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!