भाजपा: मंडल अध्यक्षों की घोषणा से पहले नहीं बनेगा बीकानेर में जिला अध्यक्ष!

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठन महमंत्री बी.एल.संतोष ने बैठक ली। बैठक में जिला अध्यक्षों को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान जब संतोष को पता चला कि अभी तक जिलों मंडलों की घोषणा ही पुरी नहीं हो पायी हे तो संगठन महामंत्री नाराज हो गए। संगठन महामंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा करों। इससे पहले जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पांच दिन में पूरी करने के लिए कहा है।

 

अभी प्रदेश संगठन के 35 जिलों में मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं, इनमें भी दर्जनभर जिलों के आधे ही मंडल अध्यक्ष बनाए जा सके हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में संतोष ने प्रदेश के संगठन चुनाव पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि पचास फीसदी का फार्मूला ठीक नहीं है, जिसमें आधे-आधे मंडलों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि चाहे समय लग जाए, लेकिन पहले सभी मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाएं।
ऐसे में साफ है कि बीकानेर में देहात और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति में अभी समय लगेगा क्योंकि बीकानेर शहर में एक गंगाशहर मंडल और देहात में 11 मंडलों में घोषणाएं बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!