बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग,फैली दहशत,कंधे पर लगी

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों द्वारा फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले सेे जुड़ी है। जहां पर सादुलपुर के वार्ड नंबर 16 में रात को करीब 8 बजे के आसपास बाइक पर सवार 2 युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की। कंधे पर गोलियां लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद लोको कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावरों की ओर से घायल युवक के मकान पर भी फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है। लोको कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार देर शाम संदीप श्योराण घर से सामान लेने एक दुकान पर जा रहा था। तभी बाइक सवार अज्ञात युवक ने गोलियां चलाईं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!