राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के पास से नकली नोट बरामद किए है । यह कार्रवाई अनूपगढ़ के रामसिंहपुरा पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने मंगलवार रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

तभी अनूपगढ़ की ओर जा रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब उस व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, तो उसके पर्स से 500-500 रुपए के छह नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 3 हजार रुपए है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ राजा ी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और नकली करेंसी जब्त कर ली।



