Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राशन का सामान लेने जा रहे बाइक सवार के आगे अचानक से पशु आ जाने युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के बीकमपुर में 3 अक्टूबर की शाम की है। इस सम्बंध में सोहबत राठौड़ ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका बडा भाई मोहब्ब्त राठौड़ बाइक से राशन का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक के आगे पशु आ गया। जिसके चलते बाइक सवार परिवादी का भाई गिर गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



