राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज गति से चल रहे ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने और काफी दूर तक बाइक को घसीटते हुए ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर फांटे के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कई दूर तक घसीटते हुए ले गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को संभाला लेकिन बाइक सवार की मौत हो गयी। मौके पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया लेकिन बाइक सवार बच नहीं पाया। शव को मोर्चरी में रखवाया है।




