राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के प्रसिद्ध व्यवसायी का आज निधन हो गया है। खनन के प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी सुमेरमल दफ्तरी का आज वेदांता हॉस्पीटल में निधन हो गया। दफ्तरी के निधन की खबर के साथ ही संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर छा गयी। सुमेरमल आचार्य तुलसी शाति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रहे। सुमेरमल दफ्तरी खनन के बड़े व्यवसायी थे।
