HTML tutorial


जिला उपाध्यक्ष बनाए गए सिसोदिया




राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष भाजपा शहर विजय आचार्य की सहमति से जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा चन्द्रमोहन जोशी ने किसान मोर्चा शहर कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें 33 कार्यकर्ताओं को अलग अलग ज़िमेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में युवा विक्रम सिंह सिसोदिया को ज़िला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिसोदिया को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सादुलगंज में सिसोदिया का स्थानीय युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!