राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गुरूवार की रात को 8 बजे के आसपास डेली तलाई और रामड़ा के बीच की है। जहां पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य की कुछ देर बाद मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रामड़ा निवासी जेठूसिंह,मुकन सिंह और पृथ्वी सिंह शाम को बाइक पर कोई सामान लेने के लिए निकले थे। सामान लेकर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गयी। वहीं तीसरे की बीकानेर लाते समय कुछ ही देर में मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों के शव को मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर छा गयी। फिलहाल अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
