राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक राजगढ़ (चूरू) में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में पूरे राजस्थान में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में बीकानेर की बॉक्सर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 2 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक हासिल किए—

57-60 किलोग्राम भार वर्ग में बेनस ने स्वर्ण पदक जीता।
60-65 किलोग्राम भार वर्ग में गर्विता चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
45-48 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम अधिकारी ने कांस्य पदक जीता।
65-70 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका व्यास ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं बालक वर्ग में भी खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया
65-70 किलोग्राम भार वर्ग में हरीश मूण्ड ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
70-80 किलोग्राम भार वर्ग में गणपत कुमार ने कांस्य पदक जीता।

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने यह सफलता हासिल की। इस अवसर पर ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, पूर्व बास्केटबॉल कप्तान दानवीर सिंह भाटी, भैरुरत्त्न ओझा, दलीप सिंह माचरा, कोच विजेंद्र रंगा, कोच जावेद, क्रिकेट कोच दिलकांत सिंह माचरा एवं कबड्डी कोच रेखा राम भाम्भू ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। जिला बॉक्सिंग संघ ने सभी खिलाडिय़ों एवं कोचिंग स्टाफ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!