बीकानेर एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की खबर सामने आई है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर ने इन चारों को लाइन हाजिर किया है। पुलिस कर्मियों ने गत 14 जून को जयपुर जा रहे एक आईपीएस अधिकारी की गाड़ी को हाइवे पर रोका था। सादावर्दी में होने से पुलिसकर्मियों ने आईपीएस को नहीं पहचाना।

 

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए इस आईपीएस अधिकारी को चालान कर डर दिखाया। गाड़ी छोडऩे के बदले रिश्वत की मांग की। बाद में अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिस कर्मियों की पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने माफी मांग कर अधिकारी को राजी करने का प्रयास किया।

 

बाद में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी को घटनाक्रम के बारे में पता चल गया। इस तरह मामला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के संज्ञान में आया। उन्होंने चारों पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें यातायात पुलिस का एक हवलदार और तीन सिपाही शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!