राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशे और अपराध की रोकथाम के लिए बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा अलर्ट मोड़ पर आ गए है। कल 8 अप्रैल से बीकानेर एसपी ने जिलेभर में ऑपरेशन नीलकंठ का आरंभ कर दिया गया है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अब पुलिस टीमें आमजन के बीच नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।

 

आज एसपी मृदुल कच्छावा ने वीडियो जारी कर आमजन से अपील की है कि बिना आमजन के सहयोग से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकती है। ऐसे में आमजन भी पुलिस को सहयोग करें और सूचना दे। एसपी ने इसके लिए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अपने सीयूजी नंबर भी आमजन को दिए है जहां पर आमजन सीधे नशे के खिलाफ,तस्करों से जुड़ी संपतियों आदि की सीधे जानकारी दे सकेंगे।

 

एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और अन्य जानकारी पूर्णरूप से गुप्त रहेगी। ऐसे में एसपी ने संदेश दिया है कि अब बीकानेर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन होगा ताकि नशे पर रोकथाम लगाई जा सके। आमजन नशे से जुड़ी शिकायत सीधे एसपी मृदुल कच्छावा के सीयूजी नंबर 8764507201 पर सूचना दें सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!