राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने इनाम घोषित किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के द्वारा जेएनवीसी और देशनोक पुलिस थाने में दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा देशनोक पुलिस थाने में दर्ज 30 जनवरी 2026 के एक मामले में फरार चल रहे संतोष उर्फ सांवताराम, मोटाराम, पुराराम, प्रहलाद के खिलाफ 2500-2500 के इनाम की घोषणा की गयी है।

 

वहीं 27 मार्च 2025 को जेएनवीसी थाने में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे त्रिलोकचंंद पर 2500 का इनाम घोषित किया गया है। इसी क्रम में 3 जुलाई 2025 को दर्ज मामले में शिवलाल, विजयपाल के खिलाफ भी 2500-2500 का इनाम घेाषित किया गया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!