बीकानेर: इस मंडल की कार्यकारिणी घोषित होने पर विरोध,कार्यकर्ता बोले-काम करने वालों नहीं मिली जगह,देखें वीडियो





HTML tutorial

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में भाजपा द्वारा मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की जा रही है। इसी कड़ी में कल शिवबॉडी मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गयी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए है। भाजपा से जुड़े नरेश शाकद्वीपीय ने बताया कि हाल ही भाजपा शिवबाड़ी मंडल की कार्यकारिणी घोषित हुई। जिसकी हमारे पास किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं थी।

 

हमारे क्षेत्र शिवबाड़ी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिलने से उन्होंने इसका विरोध जताया जा रहा है। शाकद्धीपीय ने कहा कि विरोध इस तरह है कि मंडल कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जो पार्टी के लिए कभी सक्रिय रहे ही नहीं और जो पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे उनको नजर अंदाज किया गया है। अगर इसमें किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इसका विरोध पार्टी में ऊपर तक किया जाएगा।

नरेश शाकद्वीपीय ने कहा कि हमारी टीम हर चुनाव में निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य करती है। लोकसभा से लेकर निकाय चुनाव तक हम संगठन के लिए घर-घर से वोट लाते है,ऐसे में हमारी टीम से किसी को नहीं लिया जाता है तो विरोध जारी रहेगा। विरोध जताने वालों में भाजपा कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह, निरंजन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, कुनाल, विजय, गणेश, श्याम, शामिल थे।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!